Breaking News
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

राजामौली की ‘बाहुबली: द एपिक’ सिनेमाघरों में रिलीज, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

राजामौली की ‘बाहुबली: द एपिक’ सिनेमाघरों में रिलीज, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी एक बार फिर चर्चा में है। लगभग आठ साल बाद मेकर्स ने ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को मिक्‍स एडिट करके नए सिनेमेटिक फॉर्मेट में ‘बाहुबली: द एपिक’ नाम से थिएटर में उतारा है। रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस नंबर भी सामने आ गए हैं।

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस
रिपोर्ट्स के अनुसार ‘बाहुबली: द एपिक’ ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि इसे फ्रेश कंटेंट वाली नई फिल्म नहीं बल्कि कम्पाइंड एडिट कहा जा रहा है, फिर भी यह कलेक्शन बताता है कि बाहुबली फ्रेंचाइजी को लेकर आज भी दर्शकों में उत्सुकता कायम है।

कास्ट वही, मैजिक भी वही
इस एडिट वर्जन का निर्देशन भी एसएस राजामौली ने किया है और कास्ट भी पहले जैसी ही रखी गई है — प्रभास, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन और अनुष्का शेट्टी। फिल्म के अनाउंसमेंट से ही सोशल मीडिया पर फैंस की बहस जारी थी कि क्या फ्रेंचाइजी में अब भी पोटेंशियल बचा है — शुरुआती कमाई इसका जवाब ‘हां’ में देती दिख रही है।

रिलीज कैलेंडर में इस सप्ताह ‘बाहुबली: द एपिक’ के सामने कोई मेजर फिल्म नहीं है। ‘द ताज स्टोरी’, ‘मास जतारा’, ‘एक कुड़ी’ और ‘सिंगल सलमा’ जैसी स्मॉल/मिड स्केल रिलीज़ से इसे वीकेंड में अच्छा स्पेस मिलता दिख रहा है। ट्रेड सर्किल की मानें तो शनिवार-रविवार की ग्रोथ फिल्म के वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी।

8 साल बाद फिर बड़ी स्क्रीन पर बाहुबली
बाहुबली फ्रेंचाइजी 2015 में पहली फिल्म के साथ शुरू हुई थी। 2017 में आया दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता बन गया था। अब करीब आठ साल बाद ये “एपिक एक्सपीरियंस” फॉर्मेट में फैंस को थिएटर में वापस खींचने की कोशिश है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top