Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

महाराज ने भाजपा के सदस्यता महा अभियान में किया प्रतिभाग

महाराज ने भाजपा के सदस्यता महा अभियान में किया प्रतिभाग

जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की थी उन्हें चिन्ता

देहरादून। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के “बूथ-बूथ जाएंगे, 100 सदस्य बनायेंगे..!” अभियान के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेम नगर स्थित आर्य समाज मंदिर के बूथ नंबर 38 पर भाजपा के सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम में प्रतिभा किया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के “बूथ-बूथ जाएंगे, 100 सदस्य बनायेंगे..!” अभियान के तहत बुधवार को प्रेम नगर (देहरादून) स्थित आर्य समाज मंदिर के बूथ नंबर 38 पर पहुंच कर भाजपा के सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम में प्रतिभा किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि भाजपा सदस्यता महाअभियान के तहत हमें प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाकर उन्हें राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अपनी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करनी है।

महाराज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प के व्यक्ति थे। उन्होंने राष्ट्रवादी होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट मानवतावादी होने का भी परिचय दिया। पंडित जी ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की चिंता की है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने सुशासन के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में पंडित दीनदयाल का ही अनुसरण किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी दूरदर्शी सोच एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार पं. दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन के लिए अपना सब कुछ होम कर दिया इसी प्रकार उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें भी भारतीय जनता पार्टी के इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़ चढ़ कर योगदान देना चाहिए ताकि राष्ट्रहित के काम में और अधिक तेजी आ सके।

इस अवसर पर भाजपा महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, संजय अरोड़ा, विक्की खन्ना, विनोद पंवार, अनीता मल्होत्रा, सूर्य प्रकाश कटारिया, हैप्पी शर्मा, बूथ अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा, चांद शर्मा, गिरधारी लाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top