Breaking News
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल

हरियाणा में जैसे- जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही- प्रधानमंत्री मोदी

हरियाणा में जैसे- जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही- प्रधानमंत्री मोदी

भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है – प्रधानमंत्री 

हिसार। सोनीपत के गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को जमकर निशाना साधा। पीएम ने भाजपा की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है कि चुनावी माहौल में पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक समर्थन जुटाया जा सके। सुरक्षा को देखते हुए 10 डीसीपी, 30 से अधिक एसीपी, 100 इंस्पेक्टर और 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पीएम ने रैली के जरिए सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के 9, रोहतक लोकसभा के 9 और करनाल लोकसभा के 4, यानी कुल 22 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील की। रैली के लिए करीब 25 एकड़ में पंडाल लगाया गया था। 

नरेंद्र मोदी ने संबोधन शुरू करते हुए कहा कि सोनीपत की इस धरती से मैं देश के महान सपूत, सर छोटूराम जी को प्रणाम करता हूं। सर छोटू राम जी का जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा। हरियाणा की लोक कला को समृद्धि करने वाले बाबा लक्ष्मीचंद जी को मैं नमन करता हूं। आज 25 सितंबर है, हमारे पथ प्रदर्शक पं. दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती भी है। अंत्योदय और गरीबों की सेवा के लिए पंडित जी ने जो रास्ता दिखाया, वो प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए संकल्प पत्र की तरह है।
पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में जैसे- जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। कहा कि हरियाणा का ये प्यार मेरी जीवन के लिए अमानत है। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि मैं जो कुछ भी हूं, उसमें हरियाणा का बड़ा योगदान है। इस बार फिर हरियाणा कह रहा है कि हरियाणा में फिर एक बार भाजपा सरकार।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में निवेश के लिए यहां अपनी फैक्ट्रियां लगाने के लिए आतुर हैं। जब इतनी बड़ी कंपनियां भारत में आएंगी, तो इसका बहुत बड़ा फायदा मेरे हरियाणा को हाेगा। यहां के किसानों को होगा। आज हमारा ये हरियाणा गुरुग्राम, फरीदाबाद से लेकर सोनीपत, पानीपत तक दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियों का सेंटर बन गया है।

देश से निर्यात होने वाले 35% से अधिक कालीन और दरी 20 प्रतिशत कपड़े हरियाणा में ही बनते हैं। यहां खरखौदा में देखिए भाजपा औद्योगिक शहर बना रही है। कोशिश यही है कि यहां के हमारे नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिलें। हरियाणा भाजपा का संकल्प पक्की गारंटी होता है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। हरियाणा में भी हर वायदे तेजी से जमीन पर उतरकर रहेंगे। आपके घर तक पहुंचेंगे, इसलिए पांच अक्टूबर को हमारे इन सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाना है। लगातार तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top