Breaking News
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

कई बार पोछा लगाने पर भी नहीं साफ हो रहे दाग, तो अपनाएं ये टिप्स, हीरे जैसी चमकेगी टाइल्स

कई बार पोछा लगाने पर भी नहीं साफ हो रहे दाग, तो अपनाएं ये टिप्स, हीरे जैसी चमकेगी टाइल्स

घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं कमी रह जाती है. ऐसे में अधिकतर महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि काफी कोशिश करने के बाद भी उनके घर की टाइल्स से दाग धब्बे निकलने का नाम ही नहीं लेते हैं. अगर आप भी इन जमे हुए दागों से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसी खास टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप दाग धब्बों को साफ कर सकते हैं और टाइल्स को चमकदार बना सकते हैं।

सफेद सिरके का करें इस्तेमाल
जब भी आप पोछा लगाएं, तो पीछे के पानी में एक ढक्कन सफेद सिरका डाल दें. यह एक नेचुरल एसिड है, जो कई तरह के दाग धब्बे हटाने में मदद करता है. इसके अलावा आप एक बोतल में थोड़ा सिरका और थोड़ा पानी मिलाकर भर दें. जहां पर ज्यादा दाग है वहां पर थोड़ा सिरके का पानी डालकर अच्छे कपड़े से उस जगह को पोंछ लें. ऐसा करने से फर्श से दाग साफ हो जाएगा।

बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट
इसके अलावा आप बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं. कुछ मिनट तक लगा रहने दे, उसके बाद नम स्पंज या कपड़े की मदद से हल्के हाथों से रगड़े. थोड़ी देर बाद पानी से उस जगह को धो दें. इससे टाइल्स पर जमी गंदगी और दाग धब्बे दूर होंगे और टाइल्स चमकदार बनेगी।

नींबू के रस का इस्तेमाल
आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह नेचुरल क्लींजर माना गया है. आपको एक स्प्रे बोतल में नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर भरना है, फिर उस जगह पर स्प्रे करें, जहां पर ज्यादा दाग है. थोड़ी देर तक रुकने के बाद कपड़े से दाग को पोंछ लें. इससे फर्श क्लीन हो जाएगा।

रबड़ के दस्ताने पहनें
इसके अलावा बाजार में मिलने वाले कई प्रोडक्ट का आप इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे फर्श को आसानी से साफ किया जा सकता है. ध्यान रहे जब भी आप टाइल्स को साफ करें, तो हमेशा रबड़ के दस्ताने पहनें, नहीं तो आपके हाथों की चमड़ी निकलने लगेगी।

रोजाना एक टाइम पोछा जरूर लगाएं
कोशिश करें कि रोजाना एक टाइम पोछा जरूर लगाए. इससे ज्यादा गंदगी नहीं होगी और घर साफ-सुथरा दिखेगा. अगर गलती से कोई दाग छूट गया है, तो आप उसे तुरंत साफ कर दें. इससे आपको बाद में मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top