Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज से शुरू हुआ तीन-दिवसीय स्‍टार्टअप महाकुंभ

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज से शुरू हुआ तीन-दिवसीय स्‍टार्टअप महाकुंभ

नई दिल्ली। तीन दिवसीय स्‍टार्टअप महाकुंभ आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 20 मार्च तक चलेगा। इस आयोजन में विभिन्न स्‍टार्टअप के अलग-अलग पवेलियन बनाए गए हैं, इनमें एआई, बीटूबी, एग्रीटेक, डीपटेक, क्‍लाईमेट टेक, गेमिंग, ई-स्‍पोर्ट्स, फिनटेक जैसे अनेक विशेष पवेलियन शामिल हैं। इस महाकुंभ का उद्देश्य पूंजीपतियों और निवेशकों को भारतीय व्‍यापार के साथ जोड़ना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस स्टार्टअप महाकुंभ में आ सकते हैं। इस इवेंट में 2,000 से अधिक उद्यमी शामिल भी हो रहे हैं।
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग- डीपीआईआईटी के सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप तंत्र का देश है और नए स्टार्टअप की इस सूची में प्रतिदिन बड़ी संख्या में वृद्धि हो रही है।

राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के शामिल होने की उम्‍मीद है। इस स्‍टार्टअप महाकुंभ में दो हजार से अधिक स्‍टार्टअप, हजारों निवेशक, 30 हजार भावी उद्यमी और विश्‍वस्‍तरीय प्रतिनिधि मंडल के भाग लेने की उम्मीद है।

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक स्टार्टअप, एक हजार से अधिक निवेशक, 300 इनक्यूबेटर, तीन हजार सम्मेलन प्रतिनिधि, 20 से अधिक देश के प्रतिनिधि, सभी भारतीय राज्यों के भावी उद्यमी, 50 से अधिक यूनिकॉर्न और 50 हजार से अधिक व्यवसायी शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top