Breaking News
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

खाली पेट ब्रेड खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए किन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

खाली पेट ब्रेड खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए किन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

आज कल की भागमभाग जिंदगी में अधिकतर लोगों खाने-पीने का एकदम ख्याल नहीं रहता है. सुबह कुछ भी खाकर ऑफिस या स्कूल पहुंचना ही टारगेट रहता है। ऐसे में अधिकतर घरों में फटाफट नाश्ते में ब्रेड का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खाली पेट ब्रेड खाना कितना ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है. खासकर व्हाइट ब्रेड को दूध या चाय के साथ खाने से गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

ब्लड में बढ़ सकता है शुगर का लेवल
खाली पेट ब्रेड खाने से डायबिटीज की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपको पहले से ही डायबिटीज है तो खाली पेट ब्रेड तो एकदम न खाएं. खासकर व्हाइटड ब्रेड काफी तेजी से पचता है जिसके कारण यह ग्लूकोज में बदल जाता है. यह ब्लड में शुगर के लेवल को बढा देता है। इस ब्रेड में  कार्बोहाइड्रेट्स भी काफी ज्यादा होता है।

खाली पेट क्यों नहीं खाना चाहिए ब्रेड?
एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेड में फोलेट, फाइबर, आयरन, विटामिन बी होता है. लेकिन खाली पेट ब्रेड काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है. व्हाइट ब्रेड, मल्टी ग्रेन्स हो या ब्राउन ब्रेड सभी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।कई डाइटिशियन ब्रेड को ब्रेकफास्ट में शामिल करने के लिए भी कहते हैं इसलिए हम इसे एकदम खराब नहीं बोल सकते हैं।

बढ़ सकता है वजन
अगर आप खाली पेट ब्रेड खाते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है. क्योंकि यह ओवरइटिंग को बढ़ावा देती है। साथ ही इसमें ब्रेड और कार्ब्स काफी ज्यादा होते हैं. जिससे शरीर की कैलोरी बढ़ सकती है। यह शरीर की कैलोरी को बढ़ाने के साथ-साथ वजन भी बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो ब्रेड भूल से न खाएं।

आंत और कब्ज की बीमारी
खाली पेट ब्रेड खाने से आंत और कब्ज से जुड़ी बीमारी हो सकती है क्योंकि ब्रेड में मैदा काफी ज्यादा मात्रा में होता है. इससे आंत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। इसे खाने से पेट साफ नहीं होता है. इसलिए अगर कब्ज से बचना है तो ब्रेड न खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top