Breaking News
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई
Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक
Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक
‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप
‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप

स्पीकर ने ओलम्पियन अंकिता ध्यानी समेत कई खिलाड़ी व कोच को किया सम्मानित 

स्पीकर ने ओलम्पियन अंकिता ध्यानी समेत कई खिलाड़ी व कोच को किया सम्मानित 

कोटद्वार के खेल महोत्सव में खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शशिधर भट्ट स्टेडियम में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आयोजित खेल महोत्सव में हॉकी प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों और आयोजक समिति को सम्मानित किया ।

विधानसभा अध्यक्ष ने पेरिस में 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में भारत के लिए महिला 5000 मीटर स्पर्धा में प्रतिनिधित्व कर चुकी अंकिता ध्यानी को सम्मानित किया । उन्होंने बताया यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि एक छोटे से गांव से निकलकर हमारी लड़कियां आज विश्व में अपना लोहा मनवा रही है ।

विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व खिलाड़ी वॉलीबॉल धीरेंद्र कंडारी , फुटबॉल सुनील रावत ,बॉक्सिंग मनोज सिंह , बैडमिंटन वरूण भट्ट को भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया ।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया व कहा कि स्टेडियम का विस्तारीकरण किया जायेगा साथ ही खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी स्तरों पर बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जायेगा खिलाड़ियों के अन्दर खेल भावना विकसित करने के लिए उचित व्यवस्था व सुविधा प्रदान करने के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है ।

इस अवसर पर श्याम सिंह डांगी बॉक्सिंग कोच, शिवम रावत वरिष्ठ सहायक, अमीषा बहुखंडी, विक्रम सिंह , हरि सिंह पुंडीर , नीना बेंजवाल, नीरू बाला खतंवाल आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top