Breaking News
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद
अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम
राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

सोशल मीडिया पर ठगी का नया तरीका, सांसद के नाम का गलत इस्तेमाल

देहरादून- साइबर अपराधियों ने अब उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के नाम का सहारा लेकर नया जाल बिछा दिया है। आरोप है कि लिंकडिन पर किसी ने “इंटर्नशिप ऑफर” वाला फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवाओं को लुभाया और खुद को सांसद से जुड़ा बताकर सरकारी कार्यक्रमों के पास दिलाने का प्रलोभन दिया।

सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध प्रोफाइल पर 15 अगस्त को संसद परिसर दिखवाने और गणतंत्र दिवस परेड की वीआईपी एंट्री दिलाने जैसी सुविधाएं मिलने का दावा किया गया। इसी बहाने कई लोगों से संपर्क कर रकम ऐंठने की कोशिश की गई।

मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई। शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि लिंकडिन प्रोफाइल से जुड़े व्यक्ति की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इसके पीछे काम कर रहे नेटवर्क की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top