Breaking News
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील

24 घंटे में वनाग्नि के 40 मामले आए सामने, 70 हेक्टेयर क्षेत्र को पहुंचा नुकसान 

प्रदेश में अब तक 1385 हेक्टेयर जंगल को हुआ नुकसान 

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को वनाग्नि की घटनाओं में कुछ कमी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 40 मामले सामने आए हैं, जिनमें करीब 70 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आया। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक बुधवार को गढ़वाल मंडल में वनाग्नि की 13, कुमाऊं मंडल में 25 और वन्यजीव क्षेत्रों में दो घटनाएं सामने आईं। इसमें 69.73 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आया। उधर, छह से आठ मई के बीच गढ़वाल वन प्रभाग में वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद से 44,600 लीटर पानी का छिड़काव किया गया।

इसका असर वनाग्नि की घटनाएं कम होने के तौर पर सामने आया। अब तक प्रदेश में वनाग्नि की 1038 घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें 1385 हेक्टेयर जंगल को नुकसान हुआ है। उधर, वनाग्नि के मामलों में अब तक वन विभाग ने 417 वन अपराध दर्ज किए हैं, जिनमें अज्ञात के खिलाफ 356, ज्ञात के खिलाफ 61 मामले शामिल हैं। इनमें नामजद आरोपियों की संख्या 75 है। नौ मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top