Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

नवरात्रि पर महिला कीर्तन मंडलियों का सम्मान, भजनों से गूंजा मां दुर्गा मंदिर परिसर

नवरात्रि पर महिला कीर्तन मंडलियों का सम्मान, भजनों से गूंजा मां दुर्गा मंदिर परिसर

देहरादून। नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला कीर्तन मंडलियों द्वारा नौ दिनों तक भजनों के माध्यम से मां दुर्गा का गुणगान किया गया। इस उपलक्ष्य में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा, उत्तराखंड द्वारा सभी कीर्तन मंडलियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संजय कॉलोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर में किया गया, जहां भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता मनमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि नवरात्रि के दौरान महिला कीर्तन मंडलियों ने निरंतर नौ दिनों तक मां के दरबार में भजनों का गुणगान कर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसी क्रम में रामनवमी के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार में दीप प्रज्वलित कर उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर महिला कीर्तन मंडलियों को माता की चुन्नी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ब्राह्मण महासभा की उपाध्यक्ष ललिता शर्मा और कोषाध्यक्ष नीलम शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त महासभा के संरक्षक लालचंद शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष पीयूष गोद को भी माता की चुन्नी भेंट की गई। कीर्तन मंडली की मुखिया हेमा मखोल पूजा को विशेष रूप से चुन्नी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनमोहन शर्मा ने सभी को अष्टमी, नवमी और रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि महिलाओं ने घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ नौ दिनों तक मां के दरबार में भजनों के माध्यम से श्रद्धा अर्पित की। वहीं संरक्षक लालचंद शर्मा ने कहा कि महिलाओं की इस भक्ति और समर्पण को सम्मानित करना महासभा का दायित्व है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान पंडित मनमोहन शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष), लालचंद शर्मा (संरक्षक), ललिता शर्मा (उपाध्यक्ष), नीलम शर्मा (कोषाध्यक्ष), पीयूष गोद (महानगर अध्यक्ष), जगदीश धीमान (पूर्व पार्षद), हेमा मखोल पूजा, शिवानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top