Breaking News
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

10वीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

नई दिल्ली। भारत ने शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश को 40 रन से हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 109 रन ही बना सकी। भारत की जीत में शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारी और दीप्ति शर्मा की प्रभावी गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई।

अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

शेफाली ने संभाली भारतीय पारी

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और स्मृति मंधाना महज दो रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद शेफाली वर्मा ने मोर्चा संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

शेफाली ने 40 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया। हालांकि उन्हें पारी के दौरान छह, 11 और 56 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिले।

भारत की ओर से ऋचा घोष ने 21, प्रतिका रावल ने 20, दीप्ति शर्मा ने 13 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 24 रन बनाए। हरमनप्रीत को हालांकि अपनी पारी की शुरुआत में रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।

बांग्लादेश की खराब फील्डिंग का भारत को मिला फायदा

मैच में बांग्लादेश की फील्डिंग भारतीय टीम के लिए राहत लेकर आई। बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने चार कैच छोड़े, जिसका फायदा भारतीय बल्लेबाजों को मिला। भारत ने पावरप्ले में एक विकेट पर 45 रन बनाए, लेकिन मध्य ओवरों में रन गति अपेक्षा के मुताबिक नहीं बढ़ सकी।

बांग्लादेश की ओर से सुल्ताना खातून ने दो विकेट लिए, जबकि मारूफा अख्तर, नाहिदा अख्तर और राबिया खान को एक-एक सफलता मिली।

दीप्ति शर्मा ने गेंद से पलटा मैच

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि इसके बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने मुकाबले में जोरदार वापसी की और लगातार विकेट निकालकर बांग्लादेश की रन गति पर अंकुश लगा दिया।

बांग्लादेश की ओर से शोर्ना अख्तर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिलारा अख्तर ने 21, कप्तान निगार सुल्ताना ने 19 और शोभना मोस्तारी ने 18 रन बनाए। जुआरिया फेरदोस और फाहिमा खातून ने 14-14 रन का योगदान दिया।

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाए। नंदिनी शर्मा को दो विकेट मिले, जबकि श्री चरणी और प्रेमा रावत ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन तक ही पहुंचने दिया।

आठवें खिताब से एक कदम दूर भारत

महिला एशिया कप में भारतीय टीम का दबदबा लगातार कायम रहा है। वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में भारत हमेशा फाइनल तक पहुंचने में सफल रहा है। भारतीय टीम अब तक सात बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है और इस बार उसकी नजर आठवीं ट्रॉफी पर है।

भारत ने 2004, 2005, 2006 और 2008 में वनडे प्रारूप में, जबकि 2012, 2016 और 2022 में टी20 प्रारूप में एशिया कप जीता था। हालांकि 2018 और 2024 के फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम के पास एक बार फिर खिताब अपने नाम करने का मौका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top