Breaking News
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

विमेंस एशिया कप 2024- भारत और नेपाल के बीच मुकाबला आज 

विमेंस एशिया कप 2024- भारत और नेपाल के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। एशिया कप 2024 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टक्‍कर नेपाल टीम से होगी। यह मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली टीम ने टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है।

भारतीय टीम ने पहले पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी, इसके बाद यूएई को 78 रन से रौंदा। अब नेपाल को हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह पक्‍की करना चाहेगी। दूसरी ओर नेपाल के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अपने पहले मैच में यूएई को 6 विकेट से हराया था। हालांकि, दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान से नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

टेबल में टॉप पर है भारतीय टीम

भारतीय महिला टीम और नेपाल टीम ग्रुप ए में हैं। 2 जीत के साथ भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। हरमनप्रीत एंड कंपनी के 4 अंक हैं और नेट रन रेट +3.298 है। दूसरी और 1 जीत और 1 हार के साथ नेपाल अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। टीम के 2 अंक हैं और नेट रन रेट -0.819 है। इस ग्रुप में पाकिस्‍तान और यूएई टीम भी है। नेपाल के खिलाफ होने वाले मैच में भारतीय टीम की प्‍लेइंग 11 में शायद ही कोई बदलाव हो। हरमनप्रीत कौर विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगी।

महिला एशिया कप-2024 में भारत और नेपाल के बीच मैच 23 जुलाई यानी मंगलवार को खेला जाएगा। मैच डांबुला के रानगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार सात बजे शुरू होगा। टॉस 6:30 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा व इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top