Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

‘2075 तक अमेरिका को पछाड़ देंगे हम, तेजी से आगे बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था’- पीएम मोदी

‘2075 तक अमेरिका को पछाड़ देंगे हम, तेजी से आगे बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था’- पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आर्थिक उन्नति और बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स के साथ भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि देश 2075 तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर देश तेजी से तरक्की कर रहा है, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. मुझे पूरा यकीन है कि साल 2075 तक भारत अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

पिछले 3-4 सालों में 8 करोड़ नए रोजगार अवसर पैदा हुए
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने नमो एप पर भारत की उपलब्धियों को साझा किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले 3-4 सालों में देश में 8 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं. देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है, 5 जुलाई को यह 657.16 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा भारत का यूपीआई भुगतान सिस्टम अब कतर में भी शुरू हो गया है. वहां की नेशनल बैंक के साथ मिलकर क्यूआर कोड आधारित यूपीआई सेवा शुरू की गई है. भारत से साइकिलों का निर्यात बढ़ रहा है. यूरोप, मोजाम्बिक और चाड जैसे देशों से साइकिलों के ऑर्डर मिल रहे हैं।

देश में डिजिटल पेमेंट का चलन भी तेजी से बढ़ रहा
प्रधानमंत्री ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोतरी के लिए देश की सुरक्षा के लिए निगरानी प्रणाली पर खर्च बढ़ रहा है. इस क्षेत्र का मूल्य वर्तमान में 4.3 बिलियन डॉलर है, जो साल 2029 तक बढ़कर 15 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा. देश में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है. साल 2030 तक यह दोगुना होकर 7 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. भारत ने रक्षा क्षेत्र में भी मजबूती हासिल की है और विस्फोटक पदार्थों के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है. ‘एसईबीईएक्स-2’ नामक विस्फोटक टीएनटी से दोगुने से अधिक शक्तिशाली हैं।

9 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ जाएगा देश का खाद्य बाजार
उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली के रायसीना हिल पर बन रहे संग्रहालय का आकार पेरिस के लूवर संग्रहालय से दोगुना होगा. यह संग्रहालय अगले साल यानि 2025 तक यह बनकर तैयार हो जाएगा. इसके अलावा देश का खाद्य बाजार तेजी से बढ़ रहा है, साल 2030 तक यह 5.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है. पीएम मोदी ने सूर्य मिशन की सफलता के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि भारत के सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के चारों ओर अपनी पहली प्रभामंडल कक्षा पूरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top