Breaking News
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

विक्रांत मैसी की फिल्म ब्लैकआउट का पहला गाना चित्रलेखा जारी, विशाल मिश्रा ने दी आवाज

विक्रांत मैसी की फिल्म ब्लैकआउट का पहला गाना चित्रलेखा जारी, विशाल मिश्रा ने दी आवाज

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म ब्लैकआउट को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसके निर्देशन की कमान देवांग शशिन भावसार ने संभाली है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।ब्लैकआउट सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रीमियर 7 जून, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर होगा।अब इससे पहले निर्माताओं ने ब्लैकआउट का पहला गाना चित्रलेखा जारी कर दिया है। चित्रलेखा को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं।इस फिल्म को आप हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी भाषा में देख सकते हैं।

फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का टीजऱ हाल ही में रिलीज़ किया गया था और इसने अपराध, रोमांच और कॉमेडी के अपने बेहतरीन मिश्रण के लिए चर्चा बटोरी है। निर्माताओं ने अब फिल्म का पहला गाना ‘चित्रलेखा’ रिलीज़ कर दिया है जो अब पैनोरमा म्यूजिक़ पर उपलब्ध है। यह गाना एक रोमांचक और साहसिक रात का सार प्रस्तुत करता है जो डकैती और लालच के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो सब कुछ बदल देता है। इस गाने में विक्रांत मैसी के किरदार को दिखाया गया है जो एक ट्रक से कार की टक्कर की घटना में शामिल है। यह ट्रक नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान से भरा हुआ है।

11:11 प्रोडक्शंस के सहयोग से जियो स्टूडियोज़ फिल्म ब्लैकआउट को प्रजेंट कर रही है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी, मौनी रॉय, सुनील ग्रोवर और जीशु सेनगुप्ता की अहम भूमिका है। जियो स्टूडियो के लिए ज्योति देशपांडे और 11:11 प्रोडक्शंस के लिए नीरज कोठारी ने इसे प्रोड्यूस किया है। देवांग भावसार निर्देशित ब्लैकआउट 07 जून 2024 को जियो सिनेमा पर रिलीज़ के लिए तैयार है। ब्लैकआउट में मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में हैं। करण सोनावणे और सौरभ घाडगे भी फिल्म का हिस्सा हैं।ब्लैकआउट के बाद विक्रांत द साबरमती रिपोर्ट में नजर आएंगे, जिसकी कहानी 2002 की गोधरा ट्रेन जलने की घटना पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top