Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
मणिपुर में असम राइफल्स कैंप पर हिंसक हमला, वाहनों में लगाई आग
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेय- रेखा आर्या
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया, येलो अलर्ट जारी

देहरादून।  उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि जुलाई महीने में अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। हालांकि पूरे मानसून सीजन की बात करें तो प्रदेश में अब तक 7 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिसे सामान्य श्रेणी के करीब माना जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की या बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान है।

विभाग का कहना है कि 16 जुलाई के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। कुमाऊं मंडल के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि 17 जुलाई से 20 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top