Breaking News
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने निजी एफएम रेडियो विस्तार के लिए 234 नए शहरों में 730 चैनलों की नीलामी को दी मंजूरी

केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने निजी एफएम रेडियो विस्तार के लिए 234 नए शहरों में 730 चैनलों की नीलामी को दी मंजूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने निजी एफएम रेडियो चरण-3 नीति के तहत 234 नए शहरों में 730 चैनलों की नीलामी को मंजूरी दे दी है। इस नीलामी का अनुमानित आरक्षित मूल्य 784.87 करोड़ रुपये रखा गया है, और यह नीलामी तीसरे बैच के लिए आरोही (बढ़ती हुई बोली) ई-नीलामी के माध्यम से की जाएगी।

शहरों और कस्बों की राज्यवार सूची, और नए चैनलों की संख्या को इस नीलामी के लिए स्वीकृत किया गया है, जिसे अनुलग्नक के रूप में संलग्न किया गया है।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को छोड़कर एफएम चैनल के वार्षिक लाइसेंस शुल्क (एएलएफ) के रूप में सकल राजस्व का 4 प्रतिशत लेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। यह प्रावधान 234 नए शहरों और कस्बों के लिए लागू होगा।

इस निर्णय से इन 234 नए शहरों और कस्बों में निजी एफएम रेडियो की अधूरी मांग पूरी होगी। साथ ही, इन क्षेत्रों में मातृभाषा में नए और स्थानीय कंटेंट की प्रस्तुति के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह निर्णय स्थानीय बोली और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल को भी सशक्त करेगा।

स्वीकृत शहरों और कस्बों में कई ऐसे स्थान शामिल हैं जो आकांक्षी जिलों और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में स्थित हैं। इन क्षेत्रों में निजी एफएम रेडियो की स्थापना से सरकार की पहुंच और भी सुदृढ़ होगी, जिससे इन क्षेत्रों में संचार और सूचना के माध्यम बेहतर हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top