Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

केंद्रीय बजट 2024- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के हित में की बड़ी घोषणाएं, युवाओं को भी दी खास सौगात

केंद्रीय बजट 2024- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के हित में की बड़ी घोषणाएं, युवाओं को भी दी खास सौगात

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मंगलवार को संसद में केंद्रीय बजट 2024 को पेश किया. इस दौरान महिलाओं के हित में कई घोषणाएं की गईं हैं. आइए जानते है केंद्रीय बजट 2024 में महिलाओं के लिए क्या रहा खास-

1.निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 को पेश करते हुए कार्यबल (Work Force ) में महिलाओं का हिस्सा बढ़ाने का जिक्र किया. सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित करेगी.

2.बजट 2024 में महिलाओं और बालिकाओं के लिए सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है.

इतना ही नही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले 5 वर्षों में लगभग 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार सृजन का प्रस्ताव रखा। इसके लिए वित्त मंत्री ने 2 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया है। और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए नागरिकों को कुशल बनाने के लिए उन्होंने 1.48 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया।

पांच साल की अवधि में 20 लाख युवाओं को कुशल बनाया जाएगा। सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी। इसमें 5000 रुपये प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6000 रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।’

वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि कुल 1,000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को उन्नत किया जाएगा। सभी क्षेत्रों में पहली बार काम करने वाले सभी कर्मचारियों को एकमुश्त वेतन प्रदान किया जाएगा। पहली बार आने वालों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। सरकार पांच साल में एक करोड़ युवाओं के लिए 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं को वास्तविक जीवन के माहौल से परिचित कराया जाएगा और प्रति माह 5000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा। कंपनियां प्रशिक्षण और प्रशिक्षण लागत का 10 प्रतिशत सीएसआर फंड से वहन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top