Breaking News
पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन
गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार

आउटसोर्सिंग के खिलाफ यूनियन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग

आज दिनांक 27 सितंबर 2024 को “यूनियन बैंक एम्प्लाइज यूनियन उत्तराखंड” के तहत “जॉइंट फोरम ऑफ यूनियन बैंक यूनियंस” के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक दिवसीय हड़ताल की। देहरादून के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी सुबह से नारेबाजी और प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं।

प्रमुख मांगे:

  1. यूनियन बैंक में IBPS के माध्यम से लिपिकों की भर्ती की जाए।
  2. बैंक में कार्यरत कैजुअल कर्मचारियों को शामिल करते हुए सब-स्टाफ की भर्ती और नियमितीकरण किया जाए।
  3. सभी कैजुअल कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी और बोनस दिया जाए।
  4. केंद्रीय कार्यालय मुंबई में 23 जून 2023 को हुई मीटिंग में हुए समझौतों को लागू किया जाए।

प्रदर्शन का विरोध: 5. बैंक में आउटसोर्सिंग के माध्यम से गार्ड्स की भर्ती और यूनियन बैंक में अपरेंटिस के रूप में लिपिकों की भर्ती का विरोध किया गया।

इस हड़ताल और प्रदर्शन में मनोज ध्यानी, कमलेश देवरानी, नवीन चंद्र, बी. एस. रावत, सुमंत सिंह, श्यामबीर सिंह, प्रदीप गोदियाल, नीरज गुप्ता, रमेश सेमवाल समेत कई कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

सभी प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के शीघ्र निस्तारण की उम्मीद में बैंक प्रशासन से वार्ता की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top