Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

पिथौरागढ़- दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान का ट्रायल सफल, सेवा संचालित होने की उम्मीद

पिथौरागढ़- दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान का ट्रायल सफल, सेवा संचालित होने की उम्मीद

नैनीसैनी हवाई पट्टी पर तीन बार किया सफल लैंडिंग और टेकऑफ  

देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नैनीसैनी हवाई पट्टी पर 42 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग की गई। विमान ने हवाई पट्टी पर तीन बार लैंडिंग और टेक ऑफ किया। ट्रायल लैंडिंग सफल रहने से पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए विमान सेवा संचालित होने की उम्मीद जग गई है। एयर एलायंस एयरवेज कंपनी का 42 सीटर विमान देहरादून से नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा। विमान ने नैनीसैनी हवाई पट्टी पर तीन बार सफल लैंडिंग और टेकऑफ किया। प्रशासन के अनुसार, ट्रायल लैंडिंग सफल रही है। इससे पूर्व मार्च में भी एयर एलायंस एयरवेज कंपनी के 42 सीटर विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से नैनीसैनी हवाई पट्टी पर सफल लैंडिंग की थी। हवाई पट्टी पर सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ होने से दिल्ली के लिए नियमित विमान सेवा संचालित होने की उम्मीद है।

इस समय पिथौरागढ़ से पंतनगर और देहरादून के लिए हवाई सेवा संचालित हो रही है। पिथौरागढ़ से सबसे अधिक लोग दिल्ली के लिए आवागमन करते हैं। सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचने में 15 से 17 घंटे का समय लगता है। आए दिन सड़क बंद होने या बसों के मार्ग में खराब होने से यात्रियों की भारी फजीहत होती है। इसको देखते हुए लोग पिछले लंबे समय से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग उठा रहे हैं। 42 सीटर विमान की लैंडिंग सफल रहने से अब शीघ्र सीधी विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top