Breaking News
मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिजली उत्पादन पर टैक्स नहीं लगा सकती राज्य सरकार
इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित

जो कायर थे, वहीं कांग्रेस छोड़कर जा रहे है, जो बहादुर हैं वो डटे है- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

फूल छाप कांग्रेसियों ने बदली पार्टी – दिग्विजय सिंह

इंदौर। फूल छाप कांग्रेसियों ने पार्टी बदली है, जो कायर थे वो ही जा रहे हैं। जो बहादुर हैं वो डटे हुए हैं। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का। वे गत दिवस इंदौर पहुंचे और पत्रकारों से चर्चा करते हुए इलेक्टोरल बांड पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चाल-चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भाजपा सट्टेबाजी करने वाली गेमिंग कंपनी से 1300 करोड़ रुपये का चंदा लेती है। मोदी कालाधन वापस लोने की बात कहते थे, अब शैल कंपनियों से चंदा ले रहे हैं। दिग्विजय सिंह पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे चंद्रप्रभाष शेखर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे थे।

बाद में उन्होंने रेसीडेंसी कोठी पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। पंकज संघवी के कांग्रेस छोडऩे पर उन्होंने कहा कि संघवी भाजपा में जाने से पहले अलग से जीतू पटवारी के कान में फूंक कर गए हैं। पता करिए वो क्या बोलकर गए हैं? ईवीएम को उन्होंने धोखा करार देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों के वोट चोरी कर रही है। हम इसके खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। सीएए लागू करने के सवाल पर केंद्र सरकार को सिंह ने कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पहले से देश में नागरिकता कानून है।

उस कानून में नियामों का हो पालन करता है उसे नागरिकता मिल जाती है। सिंह ने दावा किया कि 18 मार्च की बैठक के बाद टिकट के नाम तय हो जाएंगे। खुद चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि मैं पार्टी का सडक़ पर लडऩे वाला कार्यकर्ता हूँ, जो पार्टी कहेगी वो करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top