Breaking News
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज

प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पल – रेखा आर्या

प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पल – रेखा आर्या

38वें राष्ट्रीय खेलों का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

अद्भुत…अकल्पनीय… अविस्मरणीय -रेखा आर्या

आयोजन में हज़ारों की संख्या में आए लोगों ने किया अभिनन्दन

देहरादून। अद्भुत…अकल्पनीय… अविस्मरणीय, 38वीं राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के साक्षी बने हर व्यक्ति के मन से मंगलवार को रजत जयंती खेल परिसर में यही उदगार निकले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक यादगार भाषण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 38 राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स के तौर पर आयोजित करने के लिए प्रदेश सरकार को बधाई दी। उन्होंने शीतकालीन यात्रा पर आने के लिए देशवासियों का आवाहन किया।मोदी ने कहा कि हमें फिट इंडिया बनाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को खेलों के आयोजन का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने जैसे ही मंच पर आकर भारत माता की जय का उद्घोष किया तो दर्शकों की हर्ष ध्वनि गूंज उठी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इतिहास कई बार सदियों को विस्मृत कर देता है लेकिन चंद पल अमर हो जाते हैं। हर देश, राज्य और समाज के जीवन में एक ऐसा पल आता है जब एक एक क्षण का इतिहास सदियों के इतिहास से भी ज्यादा अहम बन जाता है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज हमारी देवभूमि के लिए एक ऐसा ही पल आया है जब हम संकल्प से शिखर तक जाने के अपने आहवान को साक्षात होते देख रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश भर के सांस्कृतिक कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पांडवाज बैंड, जुबिन नौटियाल की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम का समापन 2025 युवाओं के शंखनाद ने किया। हिमालय द्वारा संकल्प से शिखर तक की यात्रा का सफर का वर्णन आयोजन की खास पेशकश रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top