Breaking News
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

इमरान हाशमी की नई वेब सीरीज ‘तस्करी– द स्मगलर्स वेब’ का ट्रेलर रिलीज

इमरान हाशमी की नई वेब सीरीज ‘तस्करी– द स्मगलर्स वेब’ का ट्रेलर रिलीज

फिल्म ‘हक’ के बाद अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर एक दमदार भूमिका में दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं। उनकी नई वेब सीरीज ‘तस्करी– द स्मगलर्स वेब’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में तस्करी की अंडरवर्ल्ड, चालाकी भरे खेल और कानून से टकराव की रोमांचक झलक दिखाई गई है, जिसमें इमरान हाशमी एक सख्त कस्टम अफसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में दिखी तस्करी के खिलाफ जंग
2 मिनट 29 सेकेंड के ट्रेलर में इमरान हाशमी को एक कस्टम अधिकारी के रूप में दिखाया गया है, जिन्हें सस्पेंड कर दिया जाता है। हालांकि, देश में बढ़ती तस्करी पर लगाम लगाने के लिए ईमानदार अधिकारियों की जरूरत पड़ती है, जिसके चलते इमरान हाशमी समेत तीन अधिकारियों का सस्पेंशन रद्द कर दिया जाता है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है तस्करी के बड़े नेटवर्क और इसके मास्टरमाइंड, शरद केलकर के साथ टकराव की ओर।

कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस
ट्रेलर में इमरान हाशमी अपने गंभीर और सख्त अंदाज में प्रभावित करते नजर आ रहे हैं। अमृता खानविलकर उनकी सहयोगी भूमिका में दिखाई देती हैं, जबकि शरद केलकर विलेन के किरदार में मजबूत छाप छोड़ते हैं। नंदीश सिंह संधू सहित अन्य कलाकारों का अभिनय भी ट्रेलर में प्रभावशाली दिखता है।

कब और कहां होगी रिलीज
नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें, क्योंकि अब सब कुछ स्कैन होगा।” सीरीज ‘तस्करी– द स्मगलर्स वेब’ 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

स्टारकास्ट और शूटिंग लोकेशन
सीरीज में इमरान हाशमी, शरद केलकर, अमृता खानविलकर, नंदीश सिंह संधू, अनुराग सिन्हा और जोया अफरोज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स ने ग्लोबल तस्करी नेटवर्क की सच्चाई को दर्शाने के लिए कई देशों और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर शूटिंग की है, जिससे कहानी को और अधिक यथार्थवादी बनाया गया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top