Breaking News
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

अरबाज खान की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘काल त्रिघोरी’ का टीज़र हुआ रिलीज

अरबाज खान की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘काल त्रिघोरी’ का टीज़र हुआ रिलीज

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ का हॉरर-कॉमेडी रंग छाया हुआ है, लेकिन इसी महीने एक और दमदार हॉरर फिल्म दर्शकों की धड़कनें बढ़ाने आ रही है। अरबाज खान, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता, महेश मांजरेकर और आदित्य श्रीवास्तव स्टारर सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘काल त्रिघोरी’ का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। रिलीज से पहले सामने आया ये टीज़र काफी टेंशन, डर और सस्पेंस भरने वाला है।

टीज़र की शुरुआत ही चेतावनी के साथ होती है—“बेहतर अनुभव के लिए हेडफोन लगाए।” इसके बाद एक रहस्यमयी पुरानी हवेली, बिजली की गड़गड़ाहट, अंधेरे में मंडराता काल, डर पैदा करने वाली गुड़िया और एक काली बिल्ली जैसे विजुअल्स टीज़र को और भी spine-chilling बना देते हैं। वीडियो का हर सीन बता रहा है कि कहानी सिर्फ डर पर नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश और आत्माओं की दुनिया से जुड़े रहस्यों पर आधारित है।

फिल्म की कहानी एक ऐसी हवेली में अनफोल्ड होती है, जहां इन्वेस्टीगेशन के लिए गए लोगों को अनोखे और अनसुलझे रहस्य मिलता है। गुड़िया को छूने की मनाही, और काली बिल्ली का रक्षक के रूप में होना—ये सब फिल्म को अलग तरह की उत्सुकता दे रहे हैं। ‘काल त्रिघोरी’ 14 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी और इसका ट्रेलर 5 नवंबर को आएगा।

इस फिल्म का निर्देशन नितिन वैद्य ने किया है और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। प्रोडक्शन शिरीष वैद्य, नितिन घटालिया और मानसुख तलसानिया कर रहे हैं। फिल्म में राजेश शर्मा, मुग्धा गोडसे सहित कई कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। टीज़र आने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है और अरबाज खान के रिटर्न को लेकर भी दर्शकों की दिलचस्पी साफ दिख रही है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top