Breaking News
सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज,  पाला और कोहरे का अलर्ट, दिसंबर की शुरुआत तक बारिश के आसार नहीं
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पाला और कोहरे का अलर्ट, दिसंबर की शुरुआत तक बारिश के आसार नहीं
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री
संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज

सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

आचार संहिता लागू होने से पहले समूह लाभार्थियों के खातों में धनराशि हस्तांतरण के निर्देश, लखपति दीदी योजना और स्वरोजगार कार्यक्रमों की भी समीक्षा

देहरादून। ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट का जायजा लेते हुए उन्होंने अब तक की कार्यप्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), रीप (त्म्।च्) ग्रामोत्थान परियोजना, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम जनमन योजना सहित विभिन्न कार्यक्रमों की वार्षिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

लखपति दीदी एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों पर विशेष जोर
मुख्य विकास अधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित क्लस्टर लेवल फेडरेशन, मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन तथा विकासखंड स्तर पर लखपति दीदियों के निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आगामी 10 दिसंबर तक 50 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। कालसी विकासखंड में मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन में मानव संसाधन की कमी को गंभीरता से लेते हुए एचआर एवं अकाउंटेंट के रिक्त पदों पर आचार संहिता लागू होने से पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने को कहा। साथ ही समूहों से संबंधित कार्यों एवं कॉन्ट्रैक्ट भुगतान में शासन के निर्धारित मानकों का पालन करते हुए समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आचार संहिता से पहले समूह लाभार्थियों के खातों में करें धनराशि हस्तांतरित
रीप ग्रामोत्थान परियोजना की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने प्रत्येक विकासखंड में निर्माणाधीन कलेक्शन सेंटरों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तैयार रखने तथा परियोजना की गतिविधियों को प्रस्तुतियों में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि समूहों के लाभार्थियों के खातों में किए जाने वाले सभी आवश्यक धनराशि हस्तांतरण आगामी निर्वाचन की आचार संहिता लागू होने से पूर्व प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर लिए जाएं।

आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की समीक्षा, हस्तांतरण की बाधाएं दूर करने के निर्देश
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा के दौरान आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की वर्तमान स्थिति का पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जायजा लिया गया। सीडीओ ने पीएमजीएसवाई की सड़कों को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को हस्तांतरित करने में आ रही समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं, ईटीसी शंकरपुर एवं आरसेटी की ओर से संचालित गतिविधियों में नवाचार एवं आवश्यक बदलाव लाकर प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं की भी समीक्षा
मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का विवरण लेते हुए बूथ स्तर पर आयोजित शिविरों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों की जानकारी लेते हुए अब तक रोजगार प्राप्त कर चुके युवाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम जनमन योजना की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण एवं निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, सहायक परियोजना निदेशक अनीता पंवार, जिला मिशन प्रबंधक अशोक कुमार चतुर्वेदी सहित ग्राम्य विकास विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top