Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पौड़ी में शिक्षक व कर्मचारियों ने रैली निकालकर जताया आक्रोश

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पौड़ी में शिक्षक व कर्मचारियों ने रैली निकालकर जताया आक्रोश

पुरानी पेंशन योजना बहाल करो, खुद तो पेंशन लेते हो, हमको टेंशन देते हो

पौड़ी। पुरानी पेंशन योजना को लेकर जिले के शिक्षक व कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
पौड़ी के रामलीला मैदान में आहूत जनसभा मे पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के अध्यक्ष अनूप जदली ने कहा कि नई पेंशन योजना यू पी एस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम ) कर्मचारियों के लिए एक छलावा मात्र है उन्हें पुरानी पेंशन योजना (ओ पी एस )के अलावा कोई पेंशन योजना मंजूर नहीं है। आंदोलन के मुख्य संयोजक डॉ महावीर बिष्ट ने कहा कि अगर नई पेंशन योजना यूपीएस इतनी ही अच्छी है तो सांसद व विधायक गण पहले इस योजना को अपने पर लागू क्यों नहीं करते।
ब्लॉक मंत्री राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक दुगड्डा संजय रावत ने कहा कि नौ वर्षों के संघर्ष के बाद हम एन पी एस से यू पी एस तक पहुंचे है और हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा ज़ब तक हम ओ पी एस को प्राप्त नहीं कर लेंगे।

इसके बाद विभिन्न विभागों के शिक्षक व कर्मचारियों ने एकत्रित होकर एजेंसी चौक से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली व अपर जिलाधिकारी इला गिरी के माध्यम से प्रधानमंत्री को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने हेतु ज्ञापन सौंपा ।
रैली में कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना बहाल करो, खुद तो पेंशन लेते हो, हमको टेंशन देते हो। यूपीएस छलावा है के नारे लगाकर सरकार से नई पेंशन योजना यू पी एस को त्यागकर पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

आंदोलन में अनूप जदली, डॉ महावीर बिष्ट,, अजय बिष्ट, रोशनलाल गौड़, अनिल कोटनाला, बिजेंद्र बिष्ट, संजय रावत,विजय नौडियाल, भारत बिष्ट, कृष्ण बलभ मामगाई, देवेंद्र फरस्वाँण , नरेन्द्र कनपुड़िया, महेश चंद्र शाह, दीपक नेगी, भवान सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top