Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट

जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक

त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर महादेव को समर्पित किया राष्ट्रीय खेलों का पहला निमंत्रण

टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर सफल आयोजन की कामना की

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को दून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महादेव को राष्ट्रीय खेलों का निमंत्रण पत्र समर्पित किया। खेल मंत्री ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

खेल मंत्री रेखा आर्या गुरुवार दोपहर बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची थी। उन्होंने यहां टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और आरती भी की। खेल मंत्री ने टपकेश्वर महादेव को राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक निमंत्रण पत्र भी अर्पित किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर कहा कि हमने अपनी सामर्थ्य और विवेक के अनुसार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में कोई कसर बाकी नहीं रखी है और अब हम इसके सफल आयोजन के लिए महादेव के आशीर्वाद के आकांक्षी हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश भर के निकाय चुनाव में उतरे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत का आशीर्वाद भी भोलेनाथ से मांगा।

उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी दिगंबर भरत गिरी महाराज और पंडित विपिन जोशी और मंदिर में पूजा करने आए श्रद्धालुओं को भी राष्ट्रीय खेलों के लिए निमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top