Breaking News
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

साउथ अभिनेता नितिन की आगामी फिल्म रॉबिनहुड से ‘अधि धा सरप्रिसु’ सॉन्ग हुआ रिलीज, 28 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

साउथ अभिनेता नितिन की आगामी फिल्म रॉबिनहुड से ‘अधि धा सरप्रिसु’ सॉन्ग हुआ रिलीज, 28 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

साउथ अभिनेता नितिन और वेंकी कुदुमुला की आगामी फिल्म रॉबिनहुड 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए है। फिल्म की रिलीज से पहले  फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का एक खास गाना जारी किया है, जिसमें साउथ अभिनेत्री केतिका शर्मा धांसू डांस करती नजर आ रही हैं।

फिल्म रॉबिनहुड से केतिका शर्मा ने फिल्म का स्पेशल सॉन्ग ‘अधि धा सरप्रिसु’ शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”इससे ज्यादा हॉट हुकस्टेप कभी रीयल में नहीं किया।’ रॉबिनहुड 28 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

नितिन और श्रीलीला की एक-साथ यह दूसरी फिल्म है
‘रॉबिनहुड’ एक कॉमेडी फिल्म है। रॉबिनहुड में साउथ अभिनेता नितिन के अलावा पुष्पा 2 किसिक सॉन्ग फेस श्रीलीला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रॉबिनहुड से पहले श्रीलीला और नितिन फिल्म ‘एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मैन’ में साथ काम कर चुके हैं। उस हिसाब से रॉबिनहुड दोनों की एक साथ दूसरी फिल्म है।

फिल्म का गाना
इस डांस नंबर में केतिका ने अपने सिजलिंग मूव्स और अदाओं से प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। ऑस्कर अवॉर्ड विनर विजेता चंद्र बोस ने इस गाने के बोल लिखे हैं, जिसे अनुराग कुलकर्णी और नीति मोहन ने खूबसूरती से गाया है।

निर्माताओं ने की थी घोषणा
फिल्म निर्माताओं ने आज से ठीक चार दिन पहले केतिका का एक शानदार डांसिंग मूव पोस्टर जारी किया था। गाने का शीर्षक “आधी धा सरप्रिसु” था, जिसके बोल चंद्र बोस ने लिखे हैं और डांस मूव्स शेखर मास्टर ने तैयार किए हैं। फिल्म के म्यूजिक निर्देशक जीवी प्रकाश कुमार हैं। रॉबिनहुड को माइथ्री मूवी मेकर्स ने बनाया है। यह फिल्म 28 मार्च को रिलीज होगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top