Breaking News
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल

कांग्रेस को झटका- कई नेता भाजपा में शामिल

सीएम धामी की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

देहरादून। लोकसभा चुनाव की कहानी एक बार फिर दोहराई जा रही है। निकाय चुनाव में भी कांग्रेसी नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। शनिवार को भी कांग्रेस के नाराज नेता भाजपा में शामिल हो गए।

निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने व उपेक्षा से नाराज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी , पूर्व दर्जाधारी मंत्री व कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने भाजपा का झंडा थाम लिया।

शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में सभी कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

गौरतलब है कि मथुरा दत्त जोशी अपनी पत्नी के लिए पिथौरागढ़ से टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने अंजू लुंठी को प्रत्याशी बना दिया।

इसके बाद जोशी ने कांग्रेस को जमकर कोसा था। अब भाजपा में कांग्रेस नेताओं के कई करीबी भाजपा में शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top