Breaking News
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाएं होंगी फिर से शुरू, चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी जानकारी

गलवान घाटी झड़प के बाद अब सामान्य हो रहे संबंध

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। एयर चाइना जल्द ही बीजिंग और दिल्ली के बीच अपनी सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने जा रही है। इस कदम को दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग और रिश्तों में सुधार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

सीधी उड़ानों से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा
भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने जानकारी देते हुए कहा कि बीजिंग-दिल्ली के बीच उड़ानों की बहाली केवल यात्रा सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे व्यापार, पर्यटन और आपसी भरोसे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे शंघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग के लिहाज से भी सकारात्मक बताया।

बीते वर्षों में धीरे-धीरे बहाल हो रही सेवाएं
करीब पांच साल के अंतराल के बाद भारत और चीन के बीच हवाई सेवाएं दोबारा शुरू होने लगी हैं। इससे पहले Air India ने शंघाई-दिल्ली रूट पर सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की थी। वहीं China Eastern Airlines ने भी शंघाई से दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू कर दी हैं।

गलवान के बाद बिगड़े थे रिश्ते
साल 2020 में गलवान घाटी झड़प के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव आ गया था। इस घटना में भारतीय सैनिकों के बलिदान के बाद कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर रिश्तों में खटास देखी गई।

राजनयिक स्तर पर बढ़ी बातचीत
हालांकि, हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच संवाद बढ़ा है। नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकातों के बाद रिश्तों को सामान्य करने के प्रयास तेज हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उड़ानों की बहाली इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top