Breaking News
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का हरिद्वार में अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का हरिद्वार में अंतिम संस्कार

सीएम धामी ने दिवंगत जुयाल के आवास पर दी श्रद्धांजलि

विभिन्न संगठनों ने दी भावभीनी विदाई

हरिद्वार/देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गयी। रविवार को सैकड़ों लोगों ने हरिद्वार में हुये अन्तिम संस्कार में शामिल होकर अंतिम विदाई दी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश जुयाल के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार और संपादक रहे दिनेश जुयाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और इस असीम दुःख को सहन करने के लिए धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।

दिवंगत पत्रकार दिनेश जुयाल को अंतिम विदाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी , कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना , आन्दोलनकारी प्रदीप कुकरेती,व मीडिया जगत के अनेक पत्रकारों ने उनके आवास राजीव जुयाल मार्ग ब्राह्मणवाला पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। सीएम ने दिवंगत दिनेश जुयाल के बड़े भाई ए पी जुयाल, धर्म पत्नी रजनी जुयाल,ज्येष्ठ पुत्र विशाल जुयाल,कनिष्ठ पुत्र भरत जुयाल से मुलाकात कर दुख प्रकट करते हुए उनको सांत्वना दी।

भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी, राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, संयुक्त सचिव संजय टोलिया,वरिष्ठ पत्रकार निशीथ जोशी, नवीन थलेडी,अविकल थपलियाल,गुणानंद जखमोला,उमेश तिवारी,भास्कर, जगमोहन रौतेला, मालती हलधर मनीष ओली, अन्थवाल,गिरधर शर्मा,विनोद मुसान,संतोष चमोली,चांद मोहम्मद,अर्जुन सिंह बिष्ट,वीरेंद्र भारद्वाज,गंगा उनियाल,जितेंद्र नेगी,रवि नेगी समेत अनेक पत्रकार व विभिन्न दलों के नेता दिवंगत दिनेश जुयाल की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top