Breaking News
राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील

दून मेडिकल कॉलेज में 80 लाख के मेस घोटाले का खुलासा, जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी के प्रतिष्ठित दून मेडिकल कॉलेज में करीब 80 लाख रुपये के बड़े मेस घोटाले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य निदेशालय की उच्च स्तरीय कमेटी ने इस मामले की गहन जांच पूरी कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। जांच में कई स्तरों पर गंभीर वित्तीय अनियमितताएं और प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही कई जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ी गाज गिर सकती है।

करीब एक महीने पहले दून मेडिकल कॉलेज की मेस व्यवस्था में भारी वित्तीय गड़बड़ी और फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय ने एक विशेष जांच कमेटी गठित की थी। जांच के दौरान मेस संचालन, भुगतान प्रक्रिया और बिलों की बारीकी से पड़ताल की गई। सूत्रों के मुताबिक, इस घोटाले में न केवल निचले स्तर के कर्मचारियों ने हेरफेर की, बल्कि वित्तीय नियंत्रण और निगरानी की जिम्मेदारी संभालने वाले उच्च अधिकारियों की भूमिका भी बेहद लापरवाह और संदिग्ध पाई गई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. अजय आर्य ने जांच पूरी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी तथ्यों को संकलित कर विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में कई स्तरों पर नियमों के उल्लंघन और अनियमितताओं के पुख्ता प्रमाण मिले हैं।

फिलहाल शासन स्तर पर इस रिपोर्ट का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड (निलंबित) करने के साथ ही उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घोटाले के सामने आने के बाद सरकारी संस्थानों में बजट की पारदर्शिता और आंतरिक ऑडिट व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top