Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

दून में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू

दून में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू
डीएम ने सम्बंधित विभागों के बीच किया कार्य विभाजन
देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त  की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को समय पर तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों को समझाते हुए निर्देशित किया कि जो भी जिम्मेदारियां एवं दायित्व दिए गए हैं उनको जिम्मेदारी से निर्वहन करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल, नगर निगम को परेड ग्राउंड में अस्थाई निर्माण कार्य, सीटिंग व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, सफाई आदि समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
समस्त उप जिलाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में स्वंतत्रता दिवस के कार्यक्रम एवं प्रभातफेरी अयोजित करने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को  प्रभातफेरी के दौरान चिकित्सक सहित एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए। नारी निकेतन, कारागार में मिष्ठान तथा चिक्तसालयों में फल वितरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शिक्षा विभाग को स्कूलों वाद/विवाद, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगर निगम को कार्यक्रम शहर में सफाई व्यवस्था, एमडीडीए एवं नगर निगम को मुख्य चौराहों, शासकीय भवन पर प्रकाश व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। सूचना विभाग मुख्य चौराहों पर देश भक्ति के गीत प्रसारित करने तथा कार्यक्रम स्थल एवं प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्थापना, कार्यक्रम स्थल पर फोटो गैलरी स्थापित करने। शिक्षा विभाग प्रभातफेरी तथा जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यक्रम स्थल जलपान एवं प्रभातफेरी के दौरान मिष्ठान की व्यवस्था के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बाल विकास विभाग कार्यक्रम स्थल पर रंगोली बनाने। उन्होंने निर्देश दिए की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पॉलिथिन से बनी झंडे एवं सामग्री निषेध रहेगी। जिला आबकारी अधिकारी को 14 अगस्त रात्रि से 16 अगस्त प्रातः 10 बजे तक शराब की दुकानें, कैंटीन समस्त आबकारी अनुज्ञापन बंद रखने के निर्देश दिए।
जनपद के प्रमुख चौराहों पर 14 अगस्त 2024 को सांय 06 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा 15 अगस्त 2024 को प्रातः 06 बजे से 11 बजे पूर्वान्ह तक लाउडस्पीकर के माध्यम से देश प्रेम एवं देश भक्ति के गीतों का प्रसारण। 15 अगस्त को सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, कमांडेंट होमगार्ड राहुल सचान,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार,  मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, अधीक्षण अभियंता लोनी सी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, अधि अभि लोनिवि उषा भंडारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top