Breaking News
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी

शिवकार्तिकेयन की आगामी फिल्म ‘सेयोन’ का दमदार टीजर रिलीज

अभिनेता शिवकार्तिकेयन की आगामी फिल्म ‘सेयोन’ का टीजर जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह टीजर शिवकार्तिकेयन के 41वें जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किया गया, जिससे उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। फिल्म का निर्देशन शिवकुमार मुरुगेसन ने किया है, जबकि इसका निर्माण दिग्गज अभिनेता कमल हासन के बैनर तले हुआ है।

टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इसमें शिवकार्तिकेयन एक अत्यंत शक्तिशाली और रहस्यमयी किरदार में नजर आते हैं, जिन्हें लोग ‘भगवान विरुमंडी’ कहकर पुकारते हैं। उनका यह अवतार दर्शकों के लिए बिल्कुल नया और प्रभावशाली बताया जा रहा है।

गांव, रहस्य और एक्शन से सजी है कहानी

फिल्म की कहानी गांव में आयोजित पारंपरिक मंदिर उत्सव ‘मासी कलारी’ से शुरू होती है। उत्सव के दौरान हुई एक झड़प की जांच के लिए पुलिस पहुंचती है, जहां एक रहस्यमयी शख्स को लेकर चर्चा होती है। जैसे ही शिवकार्तिकेयन का किरदार थाने में प्रवेश करता है, लोग श्रद्धा भाव से उनके पैर छूते नजर आते हैं। एक पुलिस अधिकारी उन्हें ‘भगवान विरुमंडी’ बताता है, वहीं एक बुजुर्ग महिला भावुक होकर चिल्लाती है—“ओजी वापस आ गया है।”
इसके बाद कहानी तेज रफ्तार एक्शन और टकराव की ओर बढ़ती है, जहां शिवकार्तिकेयन का किरदार अपने दमदार अंदाज में नजर आता है।

कमल हासन की पुरानी फिल्म से जुड़ा कनेक्शन

फिल्म ‘सेयोन’ का नाम और किरदार विरुमंडी से जुड़ा माना जा रहा है, जिसमें कमल हासन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। टीजर में यह संकेत भी मिलता है कि शिवकार्तिकेयन का किरदार पहले सेना से जुड़ा रहा है और बाद में गांव के संघर्षों का हिस्सा बन जाता है।

यह फिल्म शिवकार्तिकेयन और निर्देशक शिवकुमार मुरुगेसन की पहली साझा परियोजना है। इसका निर्माण राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल कर रही है, जबकि संगीत संतोष नारायणन ने दिया है।
फिल्म अक्टूबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है और पहले टीजर ने ही दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top