Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज

लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका

शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

पीएम मोदी चाहते हैं युवा जय श्रीराम का नारा लगाए और भूखे मर जाएं- राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और बीजेपी सरकार पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘पीएम चाहते हैं कि युवा पीढ़ी केवल जय श्रीराम का नारा लगाए और भूख से मर जाए।’ भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, कांग्रेस सांसद ने जाति आधारित जनगणना की भी वकालत की और कहा कि सर्वेक्षण करने से लोगों के लिए सामाजिक न्याय सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा, ‘हमारी नीति बहुत स्पष्ट है। ये सामाजिक न्याय की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है जो केवल जाति आधारित जनगणना है। कांग्रेस ने केवल क्रांतिकारी काम किया है। उन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी जब वे (भाजपा) हार गए, वे उस समय कहां चले गए थे।’ राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘चाहे हरित क्रांति हो, श्वेत क्रांति हो या डिजिटल, सभी क्रांतिकारी काम कांग्रेस ने किए हैं, लेकिन पीएम चाहते हैं कि हमारे युवा पूरे दिन अपने फोन से चिपके रहें, जय श्रीराम का नारा लगाएं और भूख से मर जाए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top