Breaking News
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

स्वस्थ युवा ही कर सकता विकसित भारत में योगदान- कुसुम कण्डवाल

स्वस्थ युवा ही कर सकता विकसित भारत में योगदान- कुसुम कण्डवाल

यूसर्क की कार्यशाला में बोली महिला आयोग की अध्यक्ष, उत्तराखण्ड में मातृशक्ति को सशक्त करना हम सब की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण ANSI कौलागढ़, देहरादून के सभागार में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) द्वारा विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ते मजबूत कदम के विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए प्रतिभागियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आज भारत के विकास के साथ साथ महिलाओं के उत्थान, उनकी समाज के प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी, शिक्षित बनाने एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी बढ़ती हुई भूमिका ही विकसित भारत का सन्देश लिए एक महत्वपूर्ण संकेत बताया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की महिलाओं को सशक्त करना हम सब की जिम्मेदारी है जिसमें यूसर्क अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है।

उन्होंने प्रतिभागियों को महिला आयोग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताते हुये महिलाओं एवं युवतियों की धरातलीय स्तर पर आ रही समस्याओं और उनके समाधान पर जानकारी प्रदान की। तथा उन्होंने कहा कि हमारे देश का हमारे राज्य का युवा अगर स्वस्थ रहेगा तभी वो देश व राज्य के विकास में अपना योगदान दे सकता है।

आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि आज हमारे देश की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे सशक्त हाथों में है जिनके होते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि विश्व गुरु के रूप में उभर रही है। वहीं उत्तराखण्ड भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार सशक्त हो रही है।

उन्होंने कार्यक्रम की आयोजक यूसर्क की निदेशक प्रो अनीता रावत को बधाई देते हुए कहा कि उनके निर्देशन में यूसर्क महिला वैज्ञानिकों को सशक्त करने व बढाने के साथ साथ विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान के सराहनीय कार्य किये जा रहे है।

कार्यक्रम का संचालन डा0 मन्जू सुन्दरियाल द्वारा किया गया एवं परिचर्चा की सम्पूर्ण संस्तुतियों को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से ANSI के निदेशक प्रो. बी बी शर्मा, डॉ अभिषिक्ता घोष राय, पैनल विशेषज्ञ के रूप में प्रो0 वर्षा पार्चा, डीन रिसर्च, डाॅल्फिन संस्थान, देहरादून, डा0 सविता रावत, प्रोफेसर एवं विभागध्यक्ष, शिक्षा संकाय डी0ए0वी0 पी.जी. काॅलेज, देहरादून, उत्तरांचल विश्वविद्यालय, देहरादून की एसोसिएट प्रो. डा0 लक्ष्मी प्रिया विंजामुरी, यूसर्क के वैज्ञानिक डा0 ओम प्रकाश नौटियाल सहित विभिन्न छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top