Breaking News
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग

लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट

जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक

त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

नीति आयोग की बैठक- सीएम धामी ने मुख्य सचिव को रणनीति तैयार करने के दिए निर्देश

‘विकसित भारत @2047’ पर जोर, योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने की जरूरत – सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि शनिवार को आयोजित नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तर पर एक स्पष्ट, व्यवहारिक और ठोस रणनीति तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकसित भारत @2047” की परिकल्पना को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को इनका सीधा लाभ मिल सके।

मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर एक समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए और उसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनभागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए शासन के हर स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उत्तराखंड सरकार, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ सहभागी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top