Breaking News
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी

नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड खरीदेगा उत्तराखण्ड के किसानों के उत्पाद

उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद व नेशनल कोआपरेटेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के बीच होगा अनुबंध

नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। कृषि मंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को बाबा केदारनाथ जी की प्रतिकृति और रेशम किसानों द्वारा निर्मित शॉल भेंट किया।
संसद भवन में हुई मुलाकात के बाद प्रेस को जारी बयान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश कब पीजीएस प्रमाणित उत्पादों विशेष रुप से बासमती चावल, चौलाई, मिलेटस, दालें आदि को भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड (एनसीओएल) द्वारा क्रय करने की रुचि दिखाई गई।

इस बाबत उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद तथा नेशनल कोआपरेटेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के मध्य हुई बैठक में यह फैसला किया गया।

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रक्रिया को मूल रुप प्रदान करने के लिए दोनों संस्थाओं के मध्य एक औपचारिक अनुबंध भी किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के किसानों के जैविक उत्पादों को एनसीओएल द्वारा क्रय प्रारम्भ किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प जो किसानों की आय बढ़ाने तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में किसानों के जैविक उत्पादों को सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गृह मंत्रालय द्वारा राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति के दृष्टिगत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत निर्गत की गई धनराशि के लिए गृह मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड के माध्यम से उत्तराखण्ड के आर्गेनिक उत्पादों को ख़रीदने के लिए सहमति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top