Breaking News
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

आईपीएल 2024 के 38वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2024 के 38वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने 

जयपुर। आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी। राजस्थान का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। टीम ने अब तक खेले 7 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ एक ही मुकाबले में टीम को हार झेलनी पड़ी है। दूसरी ओर, टूर्नामेंट में खेले सात मैचों में हार्दिक एंड कंपनी ने 3 में जीत का स्वाद चखा है, तो चार मैचों में टीम ने हार का मुंह देखा है।

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 30 मैच खेले गए है, जिसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। मुंबई की टीम ने 16 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 13 मैचों में राजस्थान की टीम को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा रहा। पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान की टीम ने 3 मैच जीते, जबकि मुंबई इंडियंस ने 8 मैचों में जीत हासिल की।

राजस्थान और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान के होम ग्राउंड पर इस सीजन बल्लेबाजों की फुल मौज रही है। इस मैदान पर 197 रन का लक्ष्य भी हासिल किया जा चुका है। दूसरी पारी में ओस आने की वजह से बैटिंग और भी आसान होती हुई दिखाई दी है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम ने अब तक आईपीएल में कुल 55 मैचों की मेजबानी की है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 20 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, रनों का पीछा करने वाली टीम ने इस ग्राउंड पर 35 मैचों में मैदान मारा है। यानी जयपुर के इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ज्यादा कारगर साबित होगा। पहली पारी में औसतन स्कोर इस ग्राउंड पर 160 का रहा है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 38वां मैच 22 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top