Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आईपीएल 2024 के 55वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद होगी आमने- सामने 

आईपीएल 2024 के 55वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद होगी आमने- सामने 

मुंबई।  आईपीएल 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस का आमना-सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। एसआरएच ने इस सीजन खेले गए पहले मैच में हार्दिक की पलटन को 31 रन से हराया था। हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 6 में जीत नसीब हुई है। वहीं, मुंबई 11 मैचों में 8 हार के साथ लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। इस ग्राउंड पर बल्लेबाजों का फुल मौज होती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। यही वजह है कि मुंबई के होम ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। हालांकि, केकेआर के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में तेज गेंदबाजों को पिच से अच्छी खासी मदद मिली थी। फास्ट बॉलर्स ने मिलकर 14 विकेट निकाले थे।

वानखेड़े के मैदान ने आईपीएल में अब तक कुल 114 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 53 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीम ने 61 मैचों में मैदान मारा है। यानी मुंबई के होम ग्राउंड पर चेज करना ज्यादा फायदे का सौदा रहता है।

मुंबई इंडियंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से आईपीएल 2024 के 55वां मैच 6 मई यानी सोमवार को खेला जाएगा।  मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top