Breaking News
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम

प्रभारी मंत्री महाराज ने महिला हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

हॉकी खेल के फाईनल मैच एवं मैडल सेरेमनी में किया प्रतिभाग

हरिद्वार। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, ग्रामीण निर्माण और जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत पुरूष हॉकी खेल के फाईनल मैच एवं मैडल सेरेमनी कार्यक्रम में अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत गुरुवार को जनपद के वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद में महिला एवं पुरूष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता के फाईनल मैच एवं मैडल सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राज्यों से प्रतिभाग कर रही महिला एवं पुरूष टीमों को पुरुस्कृत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए महिला टीम की विजयी खिलाड़ियों को सामूहिक रूप से ट्रॉफी देने के साथ-साथ हाकी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला खिलाडियों को गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज़ मेडल देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग सहित अनेक विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top