Breaking News
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

बलौदाबाजार में बड़ा हादसा- इस्पात संयंत्र में हुआ जोरदार विस्फोट, छह मजदूरों की मौत

बलौदाबाजार में बड़ा हादसा- इस्पात संयंत्र में हुआ जोरदार विस्फोट, छह मजदूरों की मौत

विस्फोट में 5 मजदूर गंभीर घायल

बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार को एक औद्योगिक दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। ग्राम बकुलाही स्थित एक इस्पात संयंत्र में क्लिनिकल फर्नेस के दौरान जोरदार विस्फोट हो गया जिसमे  छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फर्नेस ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्लिनिकल फर्नेस के संचालन के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी, वहीं आग और धुएं के कारण कर्मचारियों में दहशत फैल गई। घायल मजदूरों को तत्काल भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

प्रशासन और पुलिस मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की पुष्टि की। अधिकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में छह मजदूरों की जान गई है, जबकि पांच घायल मजदूरों का इलाज जारी है।

जांच के आदेश, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर फर्नेस में तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायल मजदूरों के नाम

हादसे में घायल हुए मजदूरों की पहचान इस प्रकार की गई है—
मोटाज अंसारी (26), सराफत अंसारी (32), साबिर अंसारी (37) — सभी बढ़ई, एमएस
कल्पू भुइया (51) और रामू भुइया (34) — हेल्पर

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top