Breaking News
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा

जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई यात्री; SDRF ने किया रेस्क्यू

उत्तरकाशी: मानसून की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं शुरू हो गई हैं। सोमवार दोपहर यमुनोत्री धाम के जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग पर चल रहे कई यात्री मलबे की चपेट में आ गए।

एसडीआरएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक यात्री को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए जानकीचट्टी स्थित पीएचसी भेजा गया है। अन्य यात्रियों की तलाश व बचाव कार्य लगातार जारी है।

जानकीचट्टी पुलिस चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एहतियातन पैदल मार्ग पर आवाजाही को फिलहाल रोक दिया गया है।

बचाव टीमों ने रास्ते में फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और यात्रियों से अपील की गई है कि मौसम साफ होने तक यात्रा स्थगित रखें। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top