Breaking News
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम- डाॅ. धन सिंह रावत
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए

आईपीएल 2024- कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि यह लड़ाई नंबर-एक बनने को लेकर है। राजस्थान की टीम फिलहाल अंक तालिका में नंबर एक है। उसके छह मैचों के बाद 10 अंक हैं। वहीं, कोलकाता की टीम के आठ अंक हैं। सैमसन की टीम अगर जीत हासिल करती है तो नंबर एक बनी रहेगी, वहीं अगर श्रेयस अय्यर की कोलकाता टीम जीती तो सीधे अंक तालिका में नंबर एक बन जाएगी। इस स्थिति में दोनों के अंक समान हो जाएंगे, लेकिन केकेआर नेट रन रेट के मामले में राजस्थान से आगे निकल जाएगी।

राजस्थान ने अब तक छह में से पांच मुकाबले जीते हैं और सिर्फ गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, कोलकाता की टीम पांच में से चार मुकाबले जीत चुकी हैं और सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच आंकड़े की बात करें तो कोलकाता और राजस्थान के बीच अब तक कुल 28 मैच खेले गए हैं। इसमें से केकेआर ने 14 और राजस्थान ने 13 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। यानी दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। फैंस इस मैच में भी यही उम्मीद कर रहे होंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लीग का 31वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top