Breaking News
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल

निक्कू वार्ड में कार्य करने वाले आउटसोर्स कार्मिकों को भी दिया जाएगा इंसेंटिव

निक्कू वार्ड में कार्य करने वाले आउटसोर्स कार्मिकों को भी दिया जाएगा इंसेंटिव
बच्चों के लिए कलरफुल लाइब्रेरी में पुस्तकें व कॉमिक्स
आवश्यकताएं इतनी, बजट अनयूज, इतने समय से डिसीजन मेंकिंग क्यों नहीं-  डीएम
जिला चिकित्सालय एवं एसएनसीयू को मिली अपनी अलग- अलग नयी एंबुलेंस
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने  जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) समिति की बैठक लेते हुए चिकित्सालय को मदवार प्राप्त बजट एवं चिकित्सालय में स्थित समस्त सुविधाओं की  समीक्षा में बजट प्रबन्ध में खामियां पाई गई।  डीएम ने बजट के उपरान्त भी व्यय का निर्णय न किये जाने पर हैरानी जताई।
डीएम के महत्वपूर्ण निर्देशः
सभी चिकित्सालया में जांच हेतु लैब्स, मरीजों के लिए साफ बेड, आवश्यक दवाई, लाइट एवं चिकित्सक की उपस्थिति रहे अनिवार्य।
कोरोनेशन चिकित्सालय में नेत्र जांच हेतु डार्क रूम के लिए 40 लाख स्वीकृत।
वार्ड एवं लैब्स हेतु एसी उपकरण क्रय करने की मौके पर ही दी स्वीकृति, अस्पताल की दीवार पर सदेंशपरक पैन्टिंग बनाने के निर्देश।
चिकित्सालय में चिकित्सक एवं स्टॉफ मरीजों एवं तीमारदारों से मानवीय पहलु को रखें सर्वोपरि, व्यवहार में रखे नरमी
चन्दन लैब के कार्मिक ऑनकाल होने पर जताई नाराजगी, डीएम ने पूछा जब भुगतान 24 घंटे का तो कार्मिक आनकॉल क्यों। सीएमओ एवं पीएमएस जवाब तलब।
मरीजों की जेब से न लगे पैसे, अनावश्यक बाहर की दवाई लिखी पर्ची पंकड़ में आई, तो होगी सख्त कार्यवाही। जिलाधिकारी निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय की बचत से डीआईसी  हेतु एक वाहन हायर करें, जो दूरदराज से आए बीमार बच्चों एवं उनके परिजनों को स्थानीय आवागमन की सुगमता बनाए।  उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सालय में अनुबंध लैब के कार्मिक 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे इसकी जिम्मेदारी संबंधित सत्यापन अधिकारी की होगी। संबंधित उप जिलाधिकारी करेंगे  औचक निरीक्षण।  उन्होंने निर्देशित किया कि चिकित्सालय में संचालित समस्त गतिविधियों को मीटिंग में रखा जाए ताकि उनकी समीक्षा करते हुए उनमें सुधार एवं मॉनिटरिंग की जा सके।
जिलाधिकारी ने मरम्मत कार्य 2 वर्ष से लंबित रहने पर जताई नाराजगी, कार्यों की लिस्ट की तलब की। चिकित्सालय में किए जाने वाले मरम्मत कार्यों को तत्काल टेकअप करने निर्देश।
जिला चिकित्सालय में सफाई व्यवस्थाओं की गुप्त जांच कराते  हुए फोटोज के माध्यम से कमियां सभी सदस्यों के समक्ष रखी। चिकित्सालय में सफाई व्यवस्थाओं की धरातल की स्थिति उन्होंने संबंधित सफाई कंपनी पर कार्यवाही करने के लिए किया अधिकृत।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में मरीजों से व्यवहार में सौम्यता बनाए रखने तथा मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में सुचित सुविधा हो तथा आवश्यक दवाई एवं जांच उपलब्ध हों। साथ निर्देश दिए कि बाहर से दवाई लिखने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
आरबीएसके टीम की फील्ड में उपस्थिति हेतु बायोमेट्रिक हाजिरी पोर्टल के माध्यम से मांगी। उन्होंने निर्देशित किया की एसएनसीयू समस्त एवं उपकरण एवं के लिए मौके पर ही दी स्वीकृति। कोरोनेशन चिकित्सालय में नेत्र जांच हेतु डार्क रूम के लिए 40 लाख स्वीकृत। वार्ड एवं लैब्स हेतु एसी उपकरण क्रय करने की मौके पर ही दी स्वीकृति, चिकित्सालय की दीवार पर सदेंशपरक पेंटिंग बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ निधि रावत, डॉ दिनेश चौहान, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ वाईएस चौहान सहित समिति के सदस्य एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top