Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

रोजाना बाल धोना कितना सही कितना गलत, जानें एक्सपर्ट से

रोजाना बाल धोना कितना सही कितना गलत, जानें एक्सपर्ट से

ऐसा माना जाता है कि लड़कियों की खूबसूरती उनके बालों में होती है. जिसके लिए कहा जाता है कि आपको अपनी स्किन के साथ-साथ अपने बालों का भी बेहद खास ध्यान रखना चाहिए. जब खूबसूरती की बात आती है तो लोगों का ध्यान सिर्फ चेहरे और स्किन पर जाता है. वहीं लोग बालों को नजरअंदाज कर देते है. लेकिन अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो आप गलत सोच रहे है. बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते है. जिसके लिए जरूरी है कि आप अपने बालों का भी पूरा ध्यान रखें. वहीं जब बालों का ध्यान रखने की बात आती है, तो दिमाग में सबसे पहले हेयर वॉश आता है. आइए आज आपको बताते है कि आपको एक हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए।

बालों को रोज शैंपू करें या नहीं
रोजाना बालों में शैंपू करने से इनका नेचुरल ऑयल निकल सकता है. जिससे बालों में रूखापन आ सकता है. इसलिए अगर आपको रोजाना हेयर वॉश करना है, तो एक मॉडरेट सल्फेट फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें. गर्म पानी बालों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इसकी जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. एक्सट्रा ऑयल और बालों की गंदगी से छुटकारा पाने के लिए शैंपू को अपने स्कैल्प पर लगाएं और धीरे से मालिश करें. अपने बालों के एंड्स को बहुत जोर से न रगड़ें. अपने बालों को हीट के बजाय हवा में सूखने दें. हेल्दी बालों के लिए रोजाना स्कैल्प देखभाल जरूरी है कि बालों में नरिशनिंग ऑयल लगाएं और बालों को रोजाना धोएं।

रोज बाल धोने से बालों पर क्या असर
रोजाना शैंपू करने से बाल साफ हो सकते हैं, लेकिन टाइम के साथ उनमें रूखापन आ सकता है और ये उलझ सकते हैं. आपके बाल लाइट और ऑयल-फ्री लग सकते हैं, लेकिन बार-बार धोने से उनकी नेचुकल चमक खत्म हो सकती है. सही कंडीशनिंग के साथ, इन्हें सही बाउंस और बनावट मिल सकती है।

क्या है बाल धोने का सही तरीका
बाल धोने के लिए आप गुनगुने पानी से बालों को गीला करने के बाद थोड़े से शैंपू से सिर की हल्की मालिश करें. अच्छी तरह से धोने के बाद, बालों की सिरे तक अच्छे से कंडीशनिंग करें. नमी बनाए रखने के लिए, अपने बालों को ठंडे पानी से धोएं, गर्म पानी का इस्तेमाल न करें या अपने बालों को बहुत जोर से न रगड़ें।

हफ्ते में कितनी बार बाल धोए
एक्सपर्ट बताते है कि हफ्ते में दो से तीन बाल बाल धोने चाहिए. ऐसा करने से बालों में नेचुरल ऑयल बना रहता है. जिससे आप सूखापन या ऑयली हेयर से बच सकते है. वहीं ड्राई या घुंघराले बालों को नमी बनाए रखने के लिए इन्हें कम बार साफ करने से फायदा हो सकता है. वहीं, ऑयली हेयर को हर दूसरे दिन बाल धोने से फायदा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top