Breaking News
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

देश के कई राज्यों में झमाझम बरसे मेघ, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत 

देश के कई राज्यों में झमाझम बरसे मेघ, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत 

नई दिल्ली। उत्तर भारत में अभी गर्मी का कहर जारी है, हालांकि पिछले कुछ दिनों से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है. इसी बीच देश के कई राज्यों में बुधवार को झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि दिल्ली एनसीआर में अब भी गर्मी का सितम जारी है। उधर केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले हफ्ते ही मानूसन दस्तक दे चुका है. इस बीच बुधवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिल गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को अगले तीन घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी।

इस दौरान पूर्वोत्तर के राज्य असम के कई इलाकों में बारिश हुई. शहर में बारिश के बाद गुवाहाटी के कई हिस्सों में पानी भर गया. उधर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मनाली के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई. आईएमडी ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि, “उत्तर-पूर्व बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिण रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अगले 3 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़, झारखंड और दक्षिण ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चेन्नई शहर में भी बुधवार को भारी बारिश हुई, जबकि कर्नाटक के हुबली में हल्की बारिश दर्ज की गई. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश में चल रही गर्मी की स्थिति और मानसून की शुरुआत की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

इस साल मॉनसून की शुरुआत दो दिन पहले हुई है क्योंकि इसकी शुरुआत की सामान्य तारीख 1 जून है। इस साल, केरल में बड़े पैमाने पर प्री-मॉनसून बारिश हुई। 2023 में मानसून सीजऩ (जून-सितंबर) के दौरान पूरे देश में वर्षा हुई, इसकी लंबी अवधि के औसत का 94 प्रतिशत बारिश हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top