Breaking News
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

क्या आपको भी Post Office से आया है ये SMS? यहां जानें फर्जी मैसेज से बचने के टिप्स

क्या आपको भी Post Office से आया है ये SMS? यहां जानें फर्जी मैसेज से बचने के टिप्स

नई दिल्ली: India Post के नाम से एक फेक एसएमएस पिछले कुछ दिनों से सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें लोगों से उनकी एड्रेस डिटेल अपडेट करने को कहा जा रहा है। इस मामले में सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारत पोस्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। अलर्ट में लिखा गया है, “स्कैम अलर्ट! जालसाज भारत पोस्ट के ग्राहकों को निशाना बना रहे हैं और डिलीवरी में समस्या का दावा कर रहे हैं। अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी भी लिंक पर शेयर न करें।”

फर्जी मैसेज का कंटेंट
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, फर्जी मैसेज में लिखा गया है, “प्यारे भारत पोस्ट ग्राहक, हमने आपके पैकेज को डिलीवर करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। कृपया हमारी ग्राहक सेवा पर कॉल करें या इस लिंक पर अपनी जानकारी अपडेट करें। 24 घंटे के भीतर आपकी डिलीवरी का प्रयास फिर से किया जाएगा।”

फर्जी मैसेज से बचने के टिप्स:
अनजान नंबर से आने वाले मैसेज से सावधान रहें – खासकर वे मैसेज जो आपकी निजी या बैंक संबंधी जानकारी मांगते हैं।
कोई भी अनजान लिंक क्लिक न करें – इससे आप फर्जी वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं, जो आपकी जानकारी चुरा सकती है।
पहले सत्यापित करें – किसी भी मैसेज की प्रतिक्रिया देने से पहले यह जांच लें कि भेजने वाला कौन है।
संदिग्ध मैसेज की रिपोर्ट करें – फर्जी संदेश मिलने पर इसकी शिकायत Chakshu Portal पर करें।
मजबूत पासवर्ड रखें – अपने ऑनलाइन अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए जटिल पासवर्ड का उपयोग करें।
भारत पोस्ट ने लोगों को सतर्क रहने और ऐसे किसी भी फर्जी मैसेज का शिकार न होने की सलाह दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top