Breaking News
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

हरियाणा विधानसभा चुनाव- सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए वोटिंग जारी 

हरियाणा विधानसभा चुनाव- सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए वोटिंग जारी 

मैदान में उतरे है 1031 उम्मीदवार

पलवल जिले में देखी जा रही मतदान की सबसे तेज रफ्तार

भाजपा, कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला 

हरियाणा। विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को मतदान हो रहा है। राज्य में एक ही चरण में सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसके साथ प्रदेश में उतरे 1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। सबसे ज्यादा सात विधानसभा सीटें हिसार जिले में हैं। वहीं सबसे कम दो-दो सीटें पंचकूला और चरखी दादरी जिले की हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक 9.53 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है। अब तक मतदान की सबसे तेज रफ्तार पलवल जिले में देखी गई। यहां अब तक 12.54 फीसदी लोग वोट डाल चुके हैं। इसके अलावा मतदान की सबसे धीमी रफ्तार गुरुग्राम में रिकॉर्ड की गई। यहां फिलहाल महज 6.10 फीसदी लोगों ने भी वोट डाला था।   
हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। सत्ताधारी भाजपा ने सिरसा सीट छोड़कर सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। सिरसा में भाजपा ने हरियाणा लोक हित पार्टी के गोपाल कांडा को समर्थन दिया है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस भी भिवानी को छोड़कर सभी क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। भिवानी में कांग्रेस ने माकपा को समर्थन दिया है जिसने ओम प्रकाश को उतारा है।
इसके अलावा अन्य दलों की बात करें इन्होंने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है। पिछली बार किंगमेकर बनी दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी का सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठजोड़ है। वहीं, ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोक दल का मायावती की बसपा के साथ गठबंधन है। कांग्रेस के साथ बात न बनने के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी सभी 90 सीटों पर चुनाव मैदान में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top