Breaking News
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024- दुष्यंत चौटाला की जेजेपी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने किया गठबंधन का ऐलान

हरियाणा।  2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया है।

गठबंधन की घोषणा के बाद दुष्यंत चौटाला ने एक्स पर लिखा, “किसान कमेरे आगे बढ़, जीत ले अपना चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के गठबंधन का आधिकारिक ऐलान आज दिल्ली में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कर दिया गया।”

गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा

चौटाला ने बताया कि इस गठबंधन के तहत जेजेपी हरियाणा की 70 सीटों पर और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, “किसान-कमेरों का एक साथ आना हरियाणा के बेहतर भविष्य के निर्माण की ओर एक मजबूत कदम साबित होगा।”

इनेलो और बीएसपी के गठबंधन की घोषणा

इससे पहले, दुष्यंत चौटाला के चाचा की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने भी गठबंधन की घोषणा की थी। इस गठबंधन के तहत इनेलो 53 सीटों पर और बीएसपी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनेलो ने अभय सिंह चौटाला को गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में पेश किया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखें

हरियाणा विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को एक ही चरण में आयोजित होंगे, और नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस राज्य में सत्ता हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top