Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

हल्द्वानी हिंसा- मास्टर माइंड की पत्नी साफिया मलिक गिरफ्तार

हल्द्वानी हिंसा- मास्टर माइंड की पत्नी साफिया मलिक गिरफ्तार

हल्द्वानी। धोखे, बेईमानी एवं जालसाजी से जमीन का सौदा मामले में बनभूलपुरा हिंसा में शामिल अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक को बरेली से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल 22 फरवरी 2024 को वादी गणेश भट्ट सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी द्वारा कम्पनी बाग बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल स्थित लीज भूखण्ड संख्या 368 रकवई 13बी03वि0 वाके की भूमि पर साफिया मलिक पत्नी अब्दुल मलिक, अब्दुल मलिक पुत्र स्व. अब्दुल रज्जाक, निवासी अब्दुला बिल्डिंग, लाईन नं. 8, हल्द्वानी सहित अन्य कुल 6 के विरूद्व षडयंत्र और कूटरचंना करते हुए मृत व्यक्ति के नाम का उपयोग करते हुए भूमि पर अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण, अवैध हस्तान्तरण करने का कार्य करते थे।

उक्त के साथ-साथ आपराधिक षडयंत्र रचकर राजकीय विभागों एवं झूठे शपथ पत्रों के आधार पर न्यायालय को गुमराह करने का कार्य किया गया है। हल्द्वानी थाना पर एफआईआर भादवि बनाम अब्दुल मलिक आदि पंजीकृत कराया गया। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर लगातार नामजद अभियुक्ता साफिया मलिक उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश पर प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा लगातार गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे।

अभियुक्ता सफिया मलिक मामले में फरार चल रही थी, जिसके विरूद्व न्यायालय से प्राप्त वारंट में कार्यवाही करते हुए एस0ओ0जी0 एवं पुलिस टीम द्वारा ग्राम बिहारीपुर जिला बरेली उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top